125 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) सहित गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 10, 2021 at 09:07 PM , 148लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना तिकुनिया पुलिस द्वारा अभियुक्त अमन सिंह उर्फ परमजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह नि0 ग्राम टाटरगंज थाना हजारा जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 125 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (अल्प्राजोलम) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिकुनिया पर मु0अ0सं0 96/21 धारा 8/21 एनडीपीसीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments