रवि गुप्ता ने आक्सीजन के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक भाप मशीन बांटना शुरू किया
लखीमपुर खीरी May 10, 2021 at 09:06 PM , 157रवि गुप्ता ने जरूरतमंद असहाय लोगों के लिए मंगाई इलेक्ट्रॉनिक भाप मशीनें गरीब जरूरतमंद लोगों को करेंगे वितरण
लखीमपुर खीरी। इस कोरोनावायरस की महामारी में लगातार रवि गुप्ता जी जान से अपनी जान की परवाह न करते हुए पलिया क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगातार लगे हुए हैं । रवि गुप्ता ने बताया कि पलिया विधानसभा के लोग उनके परिवार की तरह हैं। उनके लिए जितना भी प्रयास करने लायक होगा वह करेंगे। इसी क्रम में आज रवि गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक भाप मशीनें मंगाई हैं और वह इस समय जो लोग पीड़ित हैं। किसी न किसी बीमारी से जो लोग असहाय हैं । इस मशीन को खरीद पाने में उन लोगों को वह इस मशीन को निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। जिस किसी भी जरूरतमंद को आवश्यकता हो वह विकास बाजपेई जी से फोन पर संपर्क कर यह मशीन प्राप्त कर सकता हैं । इस अवसर पर रवि गुप्ता के साथ सतीश श्रीवास्तव ,एडवोकेट विजय बाजपेई, एवं विकास बाजपेई मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments