कोरोना काल के बीच गरीब कन्याओं की शादी में विधायक रोमी साहनी ने 10 हजार रुपए की दी आर्थिक मदद

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी।  कोरोना महामारी के बीच जब लोगों के रोगजार पर सीधे असर पड़ा है, ऐसे में गरीब घरों में जहां शादी आदि के कार्यक्रम होने है वे भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह के दो मामलों में विधायक रोमी साहनी ने दरियादिली दिखाते हुए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद करते हुए गरीब कन्याओं को आशीर्वाद प्रदान किया। पलिया नगर के अग्रवाल धर्मशाला में एक गरीब कन्या का विवाह हो रहा था जिसकी सूचना विधायक रोमी साहनी को मिली विधायक ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँच कर कन्या को आशीर्वाद देते हुए आर्थिक मदद दी। इसके अलावा ग्राम बेला कलां में भी विधायक ने गरीब परिवार की कन्या की शादी में मदद की। इस दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह , नगर महामंत्री विजय गुप्ता , वासुदेव आनंद (संटू), विकास कपूर, सुनील गुप्ता, रिंटू शर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, राजेश गुप्ता, अर्पित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top