अधिवक्ताओं ने आक्सीजन की मांग पर दिया धरना

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी। बन्द पडे आक्सीजन प्लान्ट को शुरू किये जाने हेतु जिला अधिवक्ता संघ खीरी के प्रांगण में गत दिवस अध्यक्ष जंगबहादुरसिंह महामंत्री अजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे वकील धरने पर बैठे। तत्पश्चात न्यू चैंबर बिल्डिंग सिविल कोर्ट लखीमपुर मे अधिवक्ता गण व न्यायिक/ राजस्व अधिकारियों व कर्मी हेतु कोविड सेन्टर चिकित्सालय चालू कराने तथाअधिवक्ता एवं उनके परिजनों तथा आमजन के समुचित इलाज हेतु  जिलाधिकारी को जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष  जे0 बी0 सिंह एड0 की अध्यक्षता एवं अजय कुमार पांडेय एड0 तथा  महेंद्र मिश्रा एड0,  नीरज रस्तोगी एड0 तथा बार के कर्मचारी मनोज मिश्रा की उपस्थिति में एक ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी ने आश्वाशन दिया है तथा बताया कि आज से जनपद में ऑक्सीजन की मारामारी नहीं होगी। क्योंकि निश्चित मात्रा में शासन द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन उपलब्ध कराये जाएंगे। जिससे अधिवक्ता एवं उनके परिजन का समुचित इलाज हो सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top