मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं कस्बा बरबर में

लखीमपुर खीरी , 99

लखीमपुर खीरी। तहसील मोहम्मदी का कस्बा बरबर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है चाहे स्वास्थ्य सेवा हो या सफाई व्यवस्था हो या शिक्षा व्यवस्था हो हर मामले से वंचित रहा है नगर पंचायत बरबर  यह कस्बा हमेशा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का दंश झेलता आ रहा है  सबसे पहले बात करते हैं स्वास्थ्य सेवा की  नगर पंचायत में नाम मात्र का  स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद वहां पर कोई इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है इस कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते वहां पर मरीजों की सुविधा हेतु कोई व्यवस्था नहीं है जब चुनाव आते हैं तो माननीय जी बड़े-बड़े दावे करके जनता को लॉलीपॉप दिखाकर जनता से वोट ले लेते हैं वोट लेने के बाद पलट कर जनता की तरफ नहीं देखते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण आज इस कोरोना जैसी भयानक महामारी में देखने को मिल रहा है ना मदद को विधायक जी है ना मदद को सांसद जी जिसके ऊपर पड़ती है बस  वही  झेल रहा है  चुनाव के दौरान जनता के बीच में रहकर कंधे से कंधा मिलाने वाले वाक्य  आज हवा हवाई बनकर रह गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top