अपने लोगो को असहायों की तरह मरते देख रहे हैं-लोकेंद्र प्रताप सिंह
लखीमपुर खीरी May 08, 2021 at 09:24 PM , 123लखीमपुर खीरी। भाजपा से मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री यूपी को पत्र लिख कर जल्द आक्सीजन की पूर्ति करवाने की मांग की है। पत्र की प्रति जिले के डीएम व सीडीओ को भी दी है। पत्र में लिखा है कि कोविड मरीजो में निरंतर वृद्धि हो रही है। असहाय होकर अपने लोगो को मरते देख रहे हैं। किसी को बचा नही पा रहे है। सम्माजसेवी, पत्रकार, नेता, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, अधिकवक्ता काल कवलित हो रहे हैं। ऐसा कोई गांव नही जहां कोरोना न हो। आक्सीजन नही है। सीएचसी, पीएचसी में ओ2 की पूर्ति नही है। जिले केआठो विधायको ने 10 - 10 कंसेंट्रेटर की मांग की थी वह भी नही मानी गयी। जिला प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है पर बिना आक्सीजन क्या करे। विधायक ने सीएम से आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments