आक्सीजन की आपूर्ति की मांग को लेकर हजारों नागरिकों ने आज घरों पर दिया वर्चुअल धरना

लखीमपुर खीरी , 103

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर के बंद पड़े  गैस प्लांट में लिक्विड आक्सीजन की शासन द्वारा सप्लाई न करना । आक्सीजन की कमी से मरीजो की मौत। आक्सीजन की काला बाजारी आदि से त्रस्त होकर आज लखीमपुर की जनता आन्दोलत हो गयी। यह मांग दीपक पूरी, अभय प्रताप सिंह बंटी, अनुज मिश्र, आशीष गुप्ता, सुनील कुमार सिंह आदि कई नागरिक एक महीना से बराबर  सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। आज करीब तीन हजार नागरिक आक्सीजन की मांग को लेकर वर्चुअल धरने पर अपने अपने घरों में बैठ गए। सोशल मीडिया पर फोटो वाइरल किये। धरने पर बैठने वालों में  विद्यार्थी, प्रोफेसर, शिक्षक, डाक्टर, पत्रकार, अधिवक्ता, राजनैतिक कार्यकर्ता, प्रोफेशनल्स, कारोबारी, किसान, उद्योग पति सहित हर वर्ग के हजारों स्त्री, पुरूष शामिल थे। जनता आक्सीजन की कमी को लेकर बेहद आक्रोशित है।

Related Articles

Comments

Back to Top