पटखनी खाने के बाद क्षेत्र में चर्चा के विषय बने

लखीमपुर खीरी , 212

गोला गोकर्णनाथ खीरी। कुंभी द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल को भारी मतों से पटखनी देने के बाद क्षेत्र में चर्चा के विषय बने हुए हैं। मतगणना स्थल से बाहर निकलने के बाद क्षेत्र की जनता और समर्थकों दी बधाई जिंद बाबा के स्थान पर टेका मत्था  चढ़ाई जिंद बाबा के स्थान पर चादर और अपने समर्थकों  से मुलाकात  करने के बाद जिला पंचायत सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी वारिस अली अंसारी ने कहा  जिला पंचायत की योजनाओं का लाभ हर क्षेत्र के नागरिक को मिलेगा और  युवाओं का भाई  बुजुर्गों का बेटा बनकर आप सभी की सेवा हमेशा से करता रहा हूं और हमेशा करता  रहा हूं हमारे दिल की इच्छा है कि हर गरीब और अमीर लोगों को उनका हक मिले हर नागरिक का हक  दिलाना हमारा प्रथम कर्तव्य है भारी बहुमत अपार समर्थन मिलने पर कुंभी द्वितीय क्षेत्र की  जनता का आभार व्यक्त किया और सभी को बधाई दिया जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इस क्षेत्र  मैं मुझे जो सम्मान दिया है आज एक जिला खीरी में इतिहास बन गया है हम सदैव इस क्षेत्र की जनता के आभारी रहेंगे  जिला पंचायत सदस्य  वारिस अली अंसारी ने जनता का आभार प्रकट हुए कहा की जाति भेदभाव ऊंच-नीच का भेदभाव कभी नहीं होगा। हम जैसे पहले इस क्षेत्र की सेवा में समर्पित थे ऐसे ही हमेशा समर्पित रहूंगा। 

Related Articles

Comments

Back to Top