*निघासन में बाढ़ का खतरा बढ़ा, मोहाना नदी उफान पर*
लखीमपुर खीरी Sep 27, 2026 at 06:38 PM , 1लखीमपुर खीरी में लगातार तीन दिनों की भारी बारिश के बाद निघासन तहसील क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बॉर्डर पर मोहाना नदी उफान पर है, वहीं शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने मोहाना नदी के तटवर्ती गांवों का दौरा कर जसनगर में कटान की स्थिति देखी और ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने शारदा नदी के तटवर्ती दौलतापुर, नौगवां और लालबोझी गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।






_page-0001.jpg)
























Comments