शातिर गैंगस्टर अभियुक्त लतीफ पुत्र अनवर के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्यवाही, लगभग 8.34 लाख रूपये की संपत्ति की गयी जब्त
लखीमपुर खीरी May 05, 2021 at 09:44 PM , 138लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। आज दिनांक 05.05.21 को थाना धौरहरा पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अपराधी लतीफ पुत्र अनवर निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा जनपद खीरी के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत लगभग 8.34 लाख रूपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। जिसमें अभियुक्त द्वारा अपराध कारित करके प्राप्त अवैध धन से निर्मित मकान व 01 अदद मोटरसाइकिल शामिल है।






_page-0001.jpg)
























Comments