जलसंकट में पालिका बनी संकटमोचक, टैंकरों से मिली राहत

लखीमपुर खीरी , 1

लखीमपुर-खीरी। मूसलाधार वर्षा एवं अतिवृष्टि से उत्पन्न जलभराव के कारण नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया था। ऐसे विषम परिस्थिति में नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की। पालिका प्रशासन द्वारा गोटैट्या बाग , नई बस्ती, रानीगंज, शिव कॉलोनी, काशीनगर, थरबरगंज स्थित जीजीआईसी विद्यालय के समीप एवं रामनगर कॉलोनी सहित जलप्लावित समस्त वार्डों में पेयजल टैंकरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई, जिससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली।अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अनवरत वर्षा एवं विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण नलकूपों का संचालन ठप हो गया था, जिससे पेयजल वितरण व्यवस्था चरमरा गई थी। स्थिति की विकटता को देखते हुए पालिका ने युद्धस्तर पर पेयजल टैंकरों की व्यवस्था की  पालिका की टीमें प्रत्येक वार्ड में सतत निगरानी कर रही हैं। जहां पेयजल समस्या है, वहां तत्क्षण टैंकर प्रेषित किया जा रहा है। पालिका की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है तथा लोग पालिका प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top