*प्राइवेट बस यूनियन के चक्का जाम पर हड़कंप सड़क पर उतरे आरटीओ खीरी।*

लखीमपुर खीरी , 2

पलियाकलां -खीरी। पलिया के क्षेत्रों में टैक्सी ऑटो ई रिक्शा के खिलाफ पलिया बस यूनियन ने 28 सितम्बर को अनिश्चितकालीन हड़ताल का जैसे ही बैठक कर फरमान सुनाया या यह बात आगे की तरह लखीमपुर जिले तक पहुंच गई और लखीमपुर खीरी जिले के परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। 
देखते ही देखते आरटिओ विभाग ने क्षेत्र में दौरा कर कार्रवाई  करनी शुरू कर दी। 
रविवार की सुबह जैसे ही परिवहन विभाग के अधिकारी की गाड़ी पलिया में लिखाई दी सड़कों पर अवैध तरीके से फर्राटा भर रही डग्गामार वाहन गायब हो गए यही नहीं कई जगह बनाए हुए स्टैंड भी खाली नजर आए।
 वही जैसे ही या काफिला थाना संपूर्णानगर के फैक्ट्री तिराहे पर पहुंचा वहां भी सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा ।
 क्षेत्र में जैसे-जैसे कार्रवाई के लिए आरटीओ के अधिकारी जहां जहां पहुंचते गए सभी डग्गामार वाहन पहले ही सतर्क होकर गायब हो गए। 

*थाने में भी बैठक।*
 पलिया थाने में तमाम थाने की फोर्स के साथ आला अधिकारियो की बैठक हुई और आगे की रणनीति बनाई गई। 

*पलिया बस यूनियन आर पार की लड़ाई ।*
इन दिनों अवैध डग्गामार प्राइवेट बस यूनियन में आर पार की लड़ाई छेड़ दी है आरोप यह भी लगाया जा रहा है की यूनियन की बसे खाली चल रही है और उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है यही कारण है कि अब शासन प्रशासन इन्हें मनाने का प्रयास करेगी या फिर आगे कोई बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है

Related Articles

Comments

Back to Top