भाजपा समर्थित प्रत्याशी हारने से भाजपा की किरकिरी
लखीमपुर खीरी May 05, 2021 at 09:45 PM , 152जंगबहादुरगंज-खीरी। यहां पसगवां ब्लाक की छह सीटो पर लड़े भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों को हार का मुह देखना पड़ा है जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जोरो पर है। भाजपा के जिम्मेदार एक भी सीट जिला प0 की भाजपा के हित में नही ला सके है। यहां पसगवां विकास खण्ड में छह सीटो पर क्रमश पसगवां प्रथम पर भाजपा ने रामबहादुर वर्मा, पसगवां दुतीय पर अनिल शुक्ला, पसगवां तृतीय पर पल्लवी अवस्थी, पसगवां चतुर्थ पर श्रीकांत राज को, पसगवां पंचम पर नितिन मिश्रा को, पसगवां पष्टम पर शशि तिवारी को सर्मथन देकर मैदान में उतारा था । लेकिन यहां सभी को हार का अच्छा स्वाद चखने को मिला है । जब कि इन मे से सबसे मजे को बात तो यह है कि पसगवां दुतीय पर भाजपा से निष्कासित प्रत्याशी अनूप कुमार सिंह ने निर्दलीय लड़ते हुए भाजपा के समर्थित प्रत्याशी को अच्छी खासी पटकनी दे दी है । वही पसगवां प्रथम पर भाजपा से निकाले गए लालबहादुर वर्मा ने निर्दलीय ताल ठोकते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को बुरी तरह हराया और अपना परचम लहराते हुए जनता को जीत का श्रेय दिया । इसके अलाबा पसगवां तृतीय पर निर्दलीय प्रत्याशी रुखसाना बेगम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हरा कर जीत हासिल की । पसगवां चतुर्थ पर गुरुमुख सिंह सरदार की पत्नी गुरुप्रीत कौर ने भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत राज को 18226 से अधिक बोटो से हराकर भारी जीत हासिल की । पसगवां पंचम से भाजपा से निष्काषित दिनेश कुमार गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी नितिन मिश्रा को हराकर भारी जीत हासिल की । पसगवां पष्टम से निर्दलीय महिला प्रत्याशी श्रीमती मिथलेश सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी शशि तिवारी को हरा कर जीत हासिल की इसी प्रकार पसगवां ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत पद की छह सीटो से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया । पसगवां ब्लाक में भाजपा की बड़ी हार के मामले में जिम्मेदार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का मोबाइल स्वीच ऑफ था तो वही सांसद रेखा अरुण वर्मा का फोन रिसीव नही हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments