लॉकडाउन को सुनिश्चित कराने सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी बिना वजह घर से निकलने वाले हो जाएं सावधान

लखीमपुर खीरी , 125

लखीमपुर खीरी। बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ नगर के विभिन्न मार्गो, बाजारो का पैदल भ्रमण कर घरों से निकले लोगों से पूछताछ की। घर से निकलने का कारण जाना। वही यदा-कदा मास्क न लगाए लोगों का चालान भी कटवाया। दोनों अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गो संकटा देवी चैराहे से सदर चैराहा, अस्पताल रोड, जीआईसी होते हुए पुलिस लाइन तक पैदल भ्रमण किया। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को ना केवल चेतावनी दी बल्कि उनके वाहनों को अपने सम्मुख सीज भी करवाया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौजूद पुलिस बल को लॉकडाउन अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर प्रभातेश श्रीवास्तव, टीएसआई सूर्यमणि यादव, थानाध्यक्ष, महिला थाना छोटेलाल मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top