जल्द ही एमसीएच हॉस्पिटल मोतीपुर में शुरू होगा कोविड चिकित्सालय डीएम ने की व्यवस्थाओं का पड़ताल, कोविड के उपचार हेतु जल्द तैयार करे चिकित्सालय

लखीमपुर खीरी , 181

लखीमपुर खीरी। बुधवार को जिले में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विशेषज्ञ चिकित्सक टीम के साथ ओयल के मोतीपुर स्थित निर्माणाधीन 200 बेड मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि जल्द ही चिकित्सालय को कोविड हॉस्पिटल के रूप में शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सालय के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि जिले में वैश्विक महामारी कोविड का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा। उक्त के मद्देनजर 200 बेड के इस चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाना है। जो प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। अतः जल्द ही कोविड चिकित्सालय के संचालन हेतु सीएमओ मनोज अग्रवाल से समन्वय स्थापित करते हुए सभी अनुमन्य व्यवस्थाएं कराकर कृत कार्रवाई की रिपोर्ट दे ताकि आवश्यकतानुसार कोविड की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु संक्रमित मरीजों को भर्ती कर शासन की मंशा के अनुरूप समुचित इलाज किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top