तीन मई को बंद रहेगा जिला न्यायालय व बाह्य न्यायालय

लखीमपुर खीरी , 246

लखीमपुर-खीरी।जिला जज मुकेश मिश्रा ने बताया कि जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद न्यायालयध्न्यायाधिकरणों के कामकाज के संबंध में राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लेख करते हुए मा. उच्च न्यायालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला न्यायालय लखीमपुर खीरी व वाहय न्यायालय मोहम्मदी को 03 मई 2021 दिन सोमवार को बंद किया जाता है। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखीमपुर खीरी को 03 मई 2021 को अवकाश के दिन रिमांड एवं अर्जेंट वर्क करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट को नामित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि 03 मई को सूचीबद्ध बेल व अर्जेंट वर्क की सुनवाई 13 मई को की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top