यूपी में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद 706 बेसिक शिक्षकों की मृत्यु-डॉ दिनेश चंद्र शर्मा 2 मई को मतगणना का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

लखीमपुर खीरी , 375

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर 2 मई को होने वाले  बेसिक शिक्षक पंचायत चुनाव मतगणना का बेसिक शिक्षक बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ लखीमपुर खीरी के मंत्री मनोज शुक्ल ने बताया कि  महासंघ ने पंचायत चुनाव मतदान में शामिल होने के बाद 706 मृत शिक्षकों की सूची जारी की है। लखीमपुर खीरी में भी 37 शिक्षकों की मृत्यु हुई है। महासंघ ने ज्ञापन देकर राज्य निर्वाचन आयोग से कहा था कि मतगणना स्थगित कर दें। यह मांग न मानने के कारण शिक्षक बहिष्कार कर रहे है।मनोज शुक्ला ने बताया कि अमरोहा में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर गया एक शिक्षक संक्रमित हो गया । शिक्षक उसकी मां व उसका भाई यानी तीन की मृत्यु हो गयी। सरकार व आयोग का रुख अमानवीय है।

Related Articles

Comments

Back to Top