आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन ने लिया पांच हजार संक्रमितो की निगरानी का जिम्मा

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी 05 मई 2021। कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम व इससे निपटने हेतु खीरी में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अभिनव पहल ष्ऑपरेशन कोविड विजय 2021ष् मुहिम अब रंग लाने लगी है। बुधवार को डीएम की इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर 26 तहसील (राजस्व) कर्मी स्वेच्छा से इस ऑपरेशन से जुड़े। जो आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अब जिले में इस मिशन में कुल 50 राजस्व कर्मी आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की भूमिका में होम आइसोलेशन वाले संक्रमितो की निगरानी करेंगे। ऑपरेशन कोविड विजय 2021 से जुड़े  50 राजस्व कर्मियों ने 05 हजार संक्रमित मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मुहिम के लक्ष्य है कि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति, सभी संक्रमित व्यक्तियों तक उपचार की पहुंच बनाना, आरोग्य बंधुओं व आरोग्य बहनों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का दैनिक हालचाल लेना, किसी भी चिकित्सीय समस्या का त्वरित समाधान, होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शत प्रतिशत कोविड मेडिसिन किट पहुंचाना है। डीएम ने कलेक्टेड कर्मियों द्वारा निभाए जाने वाले आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की दायित्व व भूमिका की जानकारी दी। अभियान के सह समन्वयक/कलेक्ट्रेट कर्मी सुधीर सोनी ने बताया कि गत सप्ताह जिले में डीएम के नेतृत्व में अभिनव प्रयोग ऑपरेशन कोविड विजय 2021ष् मुहिम शुरू हुई। जो मील का पत्थर साबित हो रहा, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे। मुहिम की शुरुआत में 24 कलेक्ट्रेट कर्मी आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की भूमिका अदा करनी शुरू की। यह आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन होम आइसोलेशन में रह रहे 100-100 संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन निगरानी कर रहे है। उनका हालचाल लेकर तापमान व ऑक्सीजन लेवल रजिस्टर में अनुरक्षित कर रहे है। हर पांच आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन पर एक चिकित्सक आवंटित है। जो आवश्यकतानुसार गंभीर मरीजों से चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही फैसिलिटी अलॉटमेंट भी कराने में मदद करते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने ऑपरेशन कोविड विजय 2021ष् के विजन को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रेखांकित किया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी पंत, आरोग्य बंधु-आरोग्य बहन टीम प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी सलीम, टीम के सह प्रभारी सुधीर सोनी समेत 24 आरोग्य बंधु एवं बहन मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top