जिलेभर में चला स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान
लखीमपुर खीरी May 01, 2021 at 11:30 PM , 193लखीमपुर खीरी 01 मई 2021 शनिवार को शासन के निर्देश पर लगातार जिले की सभी 10 नगर निकाय व सभी ग्राम पंचायतों में युद्धस्तर पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का अभियान चला। शनिवार को जिलेभर में प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमणसील रहकर युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान की जमीनी हकीकत की पड़ताल की। सभी नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारियों ने अपने नेतृत्व में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कराया। इस दौरान आमजन से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की भी अपील भी की।
शहर को चार जोन में बांटकर नपाप की विभिन्न टीमों ने किया सैनिटाइजेशन
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद आरआर अंबेश ने बताया कि नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य शहर के सदर चैराहे से शुरू होकर चार जोन में कराया जा रहा है। बताया कि पहले जोन में सदर चैराहे से अस्पताल रोड होते हुए शहपुरा कोठी, नौरंगाबाद चैराहा आरसी सिंह अस्पताल होते हुए रामा दाल मिल तिराहे तक, दूसरी जोन में सदर चैराहे से संकटा देवी चैराहा होते हुए मेला मैदान घड़ी रोड तक तथा निघासन रोड नगर सीमा तक सैनिटाइजेशन हुआ। तीसरी जोन में सदर चैराहे से हीरा लाल धर्मशाला होते हुए बस स्टेशन रोड सौजन्य चैक नहर पटरी तक व डीसी रोड होते हुए नौरंगाबाद चैराहा तथा एरा रोड तक कराया। चैथी जोन में सदर चैराहे से मेन रोड इमली चैराहा होते हुए घोसियाना तक तत्पश्चात इमली चैराहे से मेला रोड पर आनंद टॉकीज तथा सेठघाट रोड पर बालाजी मैरिज लॉन तक सैनिटेशन कार्य कराया जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments