कई कमरों के ताले तोड़े
लखीमपुर खीरी Apr 30, 2021 at 10:17 PM , 176गोला गोकरननाथ खीरी। नगर के लखीमपुर रोड स्थिति कृषक समाज इंटर कॉलेज में एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए कुछ लोग ठहरे हुए थे। उन्हीं में से किन्हीं अराजक तत्वों ने कॉलेज का इनवर्टर, बैटरा चोरी कर लिया और कई कमरों के ताले तोड़ दिए। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ लखपत राम वर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय के चपरासी के परिवार में कोई मांगलिक कार्य था जिसके लिए विद्यालय में कुछ लोग ठहराए गए थे। जो लोग विद्यालय में मांगलिक कार्य के लिए ठहरे हुए थे उन्हीं में से किन्हीं लोगों ने प्रबंधक कक्ष का बैटरा, इनवर्टर चोरी कर लिया और कई कमरों के ताले तोड़े। बक्सों के ताले तोड़ दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने तहरीर पाने के बाद मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने चैकीदार से पूछताछ की और विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments