मिल वाले प्रेस मंड को जैविक खाद बनाकर दलालों के हाथ बेच रहे लोगों की सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प

लखीमपुर खीरी , 174

गोला गोकर्णनाथ खीरी। बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में जैविक खाद खरीदने पहुंचे कई लोगों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई । इस झड़प के बाद सुरक्षाकर्मियों से कुछ हाथापाई भी हुई। इस घटना के बाद चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गौ रक्षक संजय लाला कुछ लोगों के साथ चीनी मिल के ईटीपी प्लांट पर गए थे। बताते हैं ईटीपी प्लांट संचालक गोपाल और वहां मौजूद कुछ लोगों से उन्होंने जैविक खाद खरीदने की बात कही। संजय लाला के अनुसार वह लोग जैविक खाद की कीमत ₹50. 50 प्रति कुंटल बता रहे थे। संजय लाला ने कहा जैविक खाद ₹30 प्रति कुंतल किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाती है । फिर ऊंची कीमत पर क्यों भेजी जा रही है। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हुई।बताते हैं कि कोई आदमी इसी दौरान इस वार्ता का वीडियो बनाने लगा तो सुरक्षा कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद दोनों पक्षों में बहुत देर तक हाथापाई होती रही। इस घटना की सूचना सुरक्षा कर्मचारियों ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी एसके बाजपेई को दी । एसके बाजपेई ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर गौ रक्षक संजय लाला व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। गोला कोतवाली के एसआई  अशोक अवस्थी  मामले की जांच कर रहे हैं उधर संजय लाला का कहना है कि चीनी मिल वाले प्रेस मंड को जैविक खाद बनाकर दलालों के हाथ बेच रहे हैं इससे किसानों का हित बाधित होता है।

Related Articles

Comments

Back to Top