नशेड़ी भाई से परेशान बहन ने दी तहरीर
लखीमपुर खीरी Apr 30, 2021 at 10:14 PM , 255गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर से सटे हुए ग्राम हाफीजपुर निवासी एक विवाहित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसका भाई नशेड़ी प्रवृत्ति का है और आए दिन उसके उसके बच्चों और उसकी भाभी के साथ मारपीट किया करता है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बुधवार को उसमें जान से मारने का प्रयास किया था। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। नगर से सटे हुए ग्राम हाफीजपुर निवासी महिला कांति देवी पुत्री बुद्धिसागर त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसका भाई विजय त्रिवेदी नशेड़ी प्रवृत्ति का है। कई प्रकार के नशे करता है। महिला का कहना है कि उसका भाई अपनी पत्नी अंजू और उसको व उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ अक्सर मारपीट करता रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसका भाई उसे जान से मार डालना चाहता था परंतु किसी तरह बचकर थाने पहुंची है और पुलिस को तहरीर दे रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि युवक अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments