मतगणना को देखते सिंगाही पुलिस एक्शन के मूड में

लखीमपुर खीरी , 235

लखीमपुर खीरी।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में 2 मई को मतगणना का दिन निश्चित किया गया एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना अपने पूरे जोर पर जिला लखीमपुर खीरी में पांव पसारे हुए हैं इसी को देखते हुए प्रशासन ने मतगणना स्तर पर भीड़ ना लगने के लिए कमर कस ली है जिसके एवज सिंगाही थाना प्रभारी भानु प्रताप ने 2 गाड़ियों के माध्यम से गांव-गांव में जाकर एलाउंसमेंट करके लोगों को दिशा निर्देश दिए कि वह मतगणना वाले दिन मतगणना स्थल पर ना जाए मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी या उनके द्वारा बनाए गए एजेंट ही जाएंगे शेष सभी लोग घर पर ही रहकर चुनाव नतीजे पता करते रहे चुनाव नतीजे आने के बाद कोई भी व्यक्ति विजय जुलूस नहीं निकालेगा यदि कोई विजय जुलूस निकलता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर एलाउंसमेंट करने के लिए सिंगाही थाने के दरोगा नीरज कुमार कांस्टेबल अरुण कुमार कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल राज मंगल सिंह कांस्टेबल नीरज कुमार हेड कांस्टेबल रामबचन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top