फोन पर परिवारी जनों से बात कर छलकती हैं वर्दी धारियों की आंखें परिवार की चिंता छोड़,जान जोखिम में डाल 24 घंटे फर्ज निभा रही खाकी।
लखीमपुर खीरी Apr 29, 2021 at 09:49 PM , 134मितौली खीरी। हमें भी अपने परिवार की चिंता होती है कैसे उनके पास जरूरत का सामान पहुंच रहा होगा। इन सब चिंता को छोड़कर खाकी ने परिवार से पहले अपना फर्ज चुना और अपने घरों से दूरस्थ जिले के लोगों को अपना परिवार मानते हुए सड़कों पर ड्यूटी देकर लोगों को कोरोना वायरस जैसी प्रांण घातक बीमारी से बचाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं । कोरोना जैसी महामारी में चिकित्सक मरीजों को उपचार देकर अपना फर्ज निभा रहे हैं,वहीं खाकी सड़क पर रहकर लोगों को अंदर रहने की अपील करते हुए बीमारी से बचाने में जुटे हुए हैं । लॉक डाउन में खाकी की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है । विभिन्न चैराहों व सड़कों पर तेज धूप में खड़े हुए पुलिस कर्मियों को महीनों बीत गए मगर अपने परिवार वालों से नहीं मिल सके । कुछ देर के लिए समय मिलता तो परिवार वालों से मोबाइल पर बात कर हाल चाल पूछ लेते हैं। उपर्युक्त बातें थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी से जब रास्ट्रीय स्वरूप संवादाता मितौली एस पी सिंह ने की तो बताया कई महीने गुजर गए अपने घर गए हुए उसके बाद से अब तक अपने परिवार से मुलाकात नहीं किया हूं,उन्होंने बताया कि परिजनों से बात करते हुए आंखें छलक आती हैं,लेकिन देश व जनता की सेवा करना ही हमारा परम कर्तव्य है । थाना क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहा हूं ,तथा अपने समस्त पुलिस स्टाफ को उचित दिशा निर्देश देते हुए ऐसे समय में परिवार से पहले देश की सेवा करना हमारा फर्ज बनता है और अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं । कोरोना महामारी की चपेट में लोग ना आएं,जिसके लिए सड़क पर खड़े होकर दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं।हमें भी अपने परिवार की चिंता होती है उनके पास कैसे जरूरत का सामान पहुंच रहा होगा ,मगर ऐसे समय में खाखी का फर्ज है लोगों की सुरक्षा करना और हम उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं यही पुलिस का परम कर्तब्य है। वहीं मितौली थाना के उपनिरीक्षक जेपी यादव से जब दूरभाष पे वार्ता की गई,तब उन्हों ने भी यही बताया कि खाकी का कर्तव्य है कि लोगों की सुरक्षा करना, सो सुरक्षा को लेकर दिन रात एक कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का भी दायित्व है वह भी खाकी का साथ देते हुए घर पर ही रहें ऐसे समय में हम लोगों को भी परिवार की चिंता होती है समय मिलने पर मोबाइल पर हाल-चाल पूछ लेते हैं कोरोना महामारी के बीच खाकी अपनी जिम्मेदारी ब-खूबी निभा रही है। ऐसे समय में लोग भी घर में रहकर लाख डाउन का पालन करें और भयावह बीमारी से बचें।






_page-0001.jpg)
























Comments