जिला चिकित्सालय में घायल के इलाज हेतु परिजन इलाज की लगा रहे गुहार
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2021 at 11:02 PM , 183लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं जवाबदार हर बार व्यवस्थाएं सुधारने की बात कह जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं। बेहतर इलाज तो दूर यहां आने वाले मरीजों को बेसिक सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। अस्पताल में संसाधनों का अभाव तो जग जाहिर हो चुका है लेकिन जिला अस्पताल पहुंचे एक्सीडेंटल केस को एमरजेंसी तक जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा है। बात है आज लगभग 8रू30 बजे की एक्सीडेंट में घायल दो मरीजों को यहां स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन उनको स्ट्रेचर तो दूर डॉक्टरों ने छूना भी पसंद नहीं किया इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की जिला अस्पताल का एमरजेंसी स्टाफ अपने मरीजों के प्रति कितना सजग है। जहां एक और संपूर्ण जनपद कोरोना वायरस के प्रकोप से दहला हुआ है वही जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड मरीजों को लेकर कितना संवेदनशील है, लोग मरीज जमीन पर तड़प तड़प कर अपने इलाज की दुआ मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर डॉक्टर है कि उनको छूना पसंद नहीं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।






_page-0001.jpg)
























Comments