गोला के अस्पतालों में ऑक्सीजन का अकाल सामुदायिक केंद्र पर एक मरीज तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत से हुई मौत परिजनों ने कांटा हंगामा 50 बेड के है दोनों अस्पताल , सुविधाएं नदारद

लखीमपुर खीरी , 315

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला नगर और आसपास के क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर में स्थापित किया है। दोनों अस्पतालों में 50 बेडों की व्यवस्था है। दोनों अस्पतालों के लिए 7 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं जो कि बुधवार को बिल्कुल खाली हैं।दोनों अस्पतालों के प्रभारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है गुरुवार तक ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अजय वर्मा ने बताया यहां 30  बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। आजकल सांस के रोगी अधिक आ रहे है जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बुधवार को डेंगू का एक मरीज भर्ती किया गया है। डॉ अजय ने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र में चार ऑक्सीजन सिलेंडर हैं । बीती रात चारों ऑक्सीजन सिलेंडर समाप्त हो चुके हैं। रिफिलिंग के लिए उन्होंने डिमांड भेज दी है। जिला मुख्यालय से पता चला है कि शुक्रवार तक ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी गोला के प्रभारी डॉ गणेश ने बताया कि उनका अस्पताल 20 बेड का है। उन्होंने बताया कि आजकल सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज अधिक आते हैं । जिनको कोविड-19 हॉस्पिटल जगसड़ के लिए रेफर कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां तीन ऑक्सीजन सिलेंडर है। जिनमें मात्र 15 ध् 20 मिनट की ऑक्सीजन बची हुई है। ऑक्सीजन के लिए डिमांड भेज चुके हैं। उम्मीद है शुक्रवार तक ऑक्सीजन मिल जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अजय वर्मा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ गणेश ने बताया कि आजकल अधिकांश मरीज सांस लेने में दिक्कत होने वाले ही आते हैं।उनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया जाता है । अन्य मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में व्यवस्था की जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top