ऑक्सीजन न मिलने से एक रोगी की हुई मौत परिजनों ने काटा हंगामा

लखीमपुर खीरी , 186

गोला गोकरननाथ खीरी। नगर के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी रंजीत शुक्ला 40 वर्ष को विगत कई दिनों से तेज बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में उनको भर्ती कराया। बताते हैं कि स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन उपलब्ध ना होने के कारण उनकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई। मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने बहुत देर तक अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची किसी तरीके से परिजनों के गुस्से को शांत किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अजय वर्मा ने बताया कि मृतक का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम 70 के आसपास गिर गया था।अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध ना होने के कारण वह कुछ भी कर पाने में समर्थ नहीं थे। मरीज को रेफर करने के लिए भी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता थी जो कि उनके पास उपलब्ध नहीं था।

Related Articles

Comments

Back to Top