विश्वास तो कोरोना पर विजय निश्चित

लखीमपुर खीरी , 127

मितौली खीरी। मन मे हो विश्वास और अपनो का मिले साथ तोश् धैर्य और हिम्मत के बल पर हर लड़ाई जीती जा सकती है। इसे साबित कर दिखाया है मितौली के प्रमुख राजनीतिक व व्यापारिक परिवार ने।कोरोना संक्रमण भी एक युद्ध ही है। हौंसला रखकर इसे भी पराजित किया जा सकता है,बस इसे हराने के लिए आत्म विश्वास बहुत जरूरी है।परिवार समेत कोरोना संक्रमित होकर घर में  ही रहकर स्वस्थ होने वाले पूर्व प्रमुख डॉ नरेन्द्र सिंह व भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह व भाई उपेन्द्र सिंह अब कोरोना योद्धाओं का हौंसला बढ़ा रहे हैं। मितौली विकास खंड के लल्हौआ  निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र सिंह चुनावी घमासान के दौरान  कोरोना संक्रमित हो गए,  वह बताते हैं कि शुरुआती लक्षण दिखे तो सबसे पहले खुद को सभी से अलग कर जांच कराई। जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई सोच लिया कि हिम्मत से इसे हराना है और परिवार को भी स्वस्थ रखना है। वह बताते हैं कि जब पूरे परिवार की जांच कराई तो हमारी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह भाई उपेन्द्र सिंह,ब्रजेश सिंह,अरुण सिंह,धीरेंद्र सिंह,उदयप्रताप सिंह सभी भाइयो की पत्नियों सहित पुत्र अंशुल सिंह,भतीजा उत्कर्ष सिंह,पुत्रियां,माता,बुआ व अन्य सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव होते चले गये।एक साथ इतने लोगों का इस आपदा काल मे पॉजिटिव होना सभी को चिन्तित कर रहा था तब जिले के वरिष्ठ चिकित्सको से राय ली गयी तो उन्होंने सावधानी बरतने के साथ ही आवश्यक संसाधन घर पर रखकर होम आइसोलेट रहने की सलाह दी और फिर सभी लोग घर पर ही रहे। नरेन्द्र सिंह का कहना हैं कि पूरा का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित था, बाहर का माहौल न्यूज चैनल नकारात्मक खबरों को ही बार बार चला रहे थे लेकिन फिर भी दिमाग मे एक बार भी यह नही आने दिया कि अब क्या होगा।उन्हें पता था कि जितना अंदर से मजबूत रहेंगे उतनी ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और उतनी ही जल्दी संक्रमण ठीक होगा। फोन से संपर्क रखना, घर में हंसी मजाक और बच्चों के साथ समय बिताया। खुद तो हिम्मत रखी ही, अपने नजदीकी लोगों का भी हौंसला बढ़ाया और अब पूरा परिवार स्वस्थ है। पूर्व प्रधान उपेन्द्र सिंह बताते हैं कि जिदगी की राह में ऐसी समस्याएं तो आती ही रहती हैं बस हिम्मत नहीं कम होने देना है। अब धीरे धीरे पूरा परिवार स्वस्थ हो रहा है।उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कोरोना पॉजिटिव होने के दौरान घबड़ाये नही घर मे रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे,काढ़ा पिये व्यायाम करें,और भगवान पर,इष्ट मित्रो पर भरोसा रखें, विजय निश्चित है।

Related Articles

Comments

Back to Top