मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में डीएस कॉलेज पहुंचे-डीएम मतगणना कार्मिकों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी-डीएम

लखीमपुर खीरी , 175

कम समय में मतगणना कराने हेतु बढ़ाई टेबल्स की संख्या-डीएम
मतगणना कार्मिक सतर्कता-सावधानी से निभाए उत्तरदायित्व-डीएम
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की 02 मई को होने वाली मतगणना को संपन्न कराने हेतु गुरुवार को नगर के धर्म सभा इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतगणना कार्मिकों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में मतगणना की बारीकियों को भलीभांति समझ ले। ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मतगणना कम से कम समय में शुचितापूर्ण संपन्न हो सके, इसके लिए टेबल्स की संख्या बढ़ाई गई। मतगणना में डबल मास्क व सैनिटाइजर प्रयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा से सोपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। मन को मजबूत करें। मन के हारे हार है मन के जीते जीत। उन्होंने बताया कि एक टेबल पर सुपरवाइजर के साथ-साथ तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई। प्रशासन सभी मतगणना कार्मिकों की सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखेगा। उन्होंने कहा कि कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, अपने स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन कीजिए। जिले में कोविड के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ। इसलिए मनोबल को मजबूत बनाए रखिए। जल्द ही कोविड की वैश्विक महामारी पर विजय मिलेगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ राजकिशोर,मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे। 

Related Articles

Comments

Back to Top