नाराज होकर निकले युवक ने लगाई फांसी

लखीमपुर खीरी , 180

गोला गोकरननाथ खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम भुसौरिया निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार युवक घर से किसी बात पर नाराज होकर निकला था उसके बाद ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भुसौरिया निवासी प्रदीप चैहान 19 वर्ष पुत्र वीरू सिंह के 5 पुत्र हैं। सबसे छोटा प्रदीप अभी अविवाहित था। बताते हैं कि सोमवार की शाम किसी बात पर प्रदीप की घर में कहासुनी हो गई और उसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद प्रदीप अपने घर वापस नहीं गया और मंगलवार की सुबह उसका शव भुसौरिया बाईपास के निकट महेंद्र गिरी की प्लाटिंग में एक बाउंड्री वाल के किनारे लटकता हुआ पाया गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया की आत्महत्या करने का कोई कारण अभी सामने नहीं आ रहा है। मृतक के  शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों ने बताया है कि रात 10  बजे के आसपास किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था। मृतक 5 भाई हैं। जिनमें प्रदीप सबसे छोटा था। प्रदीप मेहनत मजदूरी करने का काम करता था और किसी से कोई रंजिश नहीं बताई गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top