विवाहिता ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी , 166

गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतगंज निवासी एक विवाहिता युवती ने एक ग्रामीण पर घर में घुसकर दुराचार करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी पहले भी एक बार प्रयास कर चुका है। तब भी उसने पुलिस को तहरीर दी थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। महिला का कहना है कि घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। रात का समय था और वह अकेली थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतगंज निवासी एक विवाहित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बीती रात वह अपने घर पर अकेली थी ।उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। महिला का आरोप है कि रात में अकेले होने का फायदा उठाकर ग्राम वासी सुभाष पुत्र रजाक घर में घुस आया और वद्नीयत से उसको दबोच लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा। महिला का कहना है कि उसके लगातार विरोध करने के कारण आरोपी अपने दुष्प्रयास में सफल नहीं हो सका।महिला ने तहरीर में कहा है कि आरोपी जब भागकर गया तो अपना मोबाइल उसके बिस्तर पर ही छूट गया । महिला ने पुलिस को दी गई तहरीरमैं कहा है कि आरोपी लगातार फोन करके धमकियां दे रहा है कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो तुम्हें जान से मार देंगे। महिला ने तहरीर में यह भी लिखा है कि आरोपी एक बार पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है ।  तब भी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। महिला का कहना है कि वह उपरोक्त घटना से बहुत डरी हुई है और जान का खतरा बना हुआ है महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top