बीड़ी लेने निकले अधेड़ का शव पेड़ के नीचे मिला
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:10 PM , 145निघासन-खीरी घर से बीडी लेने निकले अधेड़ का शव पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव डाले जाने का आरोप लगाया है। परिवार वालो की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर पीएम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही करने का आस्वासन दिया है। क्षेत्र के खमरिया निवासी रामनरेश यादव(48) शुक्रवार रात करीब नौ बजे पडो़स की दुकान पर बीड़ी लेने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो कहीं पता न चला। खेतों तरफ जानवर भगाने के लिये जाने की बात सोचकर वह सो गये।शनिवार सुबह होते ही परिजन एक बार फिर से गांव वालों की मदद से तलाश शुरू की।तलाश गांव के दौरान गांव के उत्तर दिशा में कुछ दूरी पर ही स्थित एक आम के पेड़ के नीचे उसका शव पडा़ मिला। उस आम के पेड़ में एक रस्सी बंधी थी।मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होने आरोप लगाया है कि उनके पति को किसी ने मारकर शव यहां फेंक दिया है। सुमन देवी ने बताया कि शव के मिलने पर जब कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने आने में काफी आना कानी की। पुलिस अधीक्षक को फोन करने पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। इस बावत कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि देर से पहुचने का आरोप गलत पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments