*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला चिकित्सालय में योग अभ्यास शिविर, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश*
लखीमपुर खीरी Oct 01, 2026 at 04:31 PM , 0(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का गत दिवस आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, स्टाफ और महिलाओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि किन शारीरिक और मानसिक समस्याओं में कौन से योग लाभदायक हैं और नियमित योग से कैसे जीवनशैली में सुधार लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ सात्विक भोजन, समय पर सोना-जागना और सकारात्मक सोच भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, अनिद्रा, मोटापा और कई जीवनशैली जनित बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, लोकेश सिंह, इंद्र कुमार अवस्थी, रवि पाठक, अरुन सक्सेना, सुनील, वेद, दीपमाला, शिखा, अजीत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना भी इसका बड़ा उद्देश्य है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments