वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 3

लखीमपुर खीरी। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय मौजमाबाद, विकासखण्ड फूलबेहड़, जनपद लखीमपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राममिलन जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “दादा-दादी के नाम पत्र” लिखे। बच्चों ने पत्रों के माध्यम से अपने दादा-दादी के स्नेह, संस्कार, अनुभव और जीवन में उनके महत्व को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित दादी जी को सम्मानित कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान प्रकट किया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों के अनुभवों और जीवन मूल्यों से सीख लेने तथा सदैव उनका सम्मान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों, संवेदनशीलता और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनके अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
“बुजुर्गों का सम्मान, संस्कारों की पहचान।”
“दादा-दादी का स्नेह, जीवन का अनमोल उपहार है।”

Related Articles

Comments

Back to Top