खुली सिगरेट और अवैध नशे की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी , 3

लखीमपुर खीरी।जनपद के थाना पसगवां और तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बरवर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर नशे के सामान और खुली सिगरेट बेचने का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी राम लखन सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायती पत्र सौंपा है।उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।शिकायतकर्ता राम लखन सिंह द्वारा की गई शिकायत में बताया है कि गांव के ही एक दुकानदार तोताराम पुत्र भईयन द्वारा बरवर स्थित अपनी दुकान पर कथित तौर पर प्रतिबंधित नशे की सामग्री बेची जा रही है। इसके साथ ही, सरकार और प्रशासन द्वारा जारी नियमों व निर्देशों का सरेआम उल्लंघन करते हुए मानकों के विपरीत खुली सिगरेट की बिक्री की जा रही है।पीड़ित राम लखन सिंह ने शिकायत में एक अन्य पहलू का भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि आरोपी दुकानदार ने दुकान खोलने के लिए उनसे 20 हजार रूपये नगद उधार लिए थे जब वह अपने उधारी के पैसे वापस मांग रहे हैं तो आरोपी उल्टा उन पर चोरी का फर्जी, बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहा है। स्थानीय कुछ लोगों के बहकावे में आकर वह थाना पुलिस और न्यायालय में झूठी शिकायतें दर्ज करा रहा है। पीड़ित ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और झूठा आरोप लगाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर आसानी से खुली सिगरेट मिलने के कारण वहां आने-जाने वाले लोग मुख्य सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खुलकर धूम्रपान करते हैं। इस वजह से आसपास रहने वाले नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर उड़ते धुएं के कारण स्थानीय जनता में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लग सके।

Related Articles

Comments

Back to Top