*जिला महिला चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर हुआ आयोजित*

लखीमपुर खीरी , 1

(केके शुक्ला)

लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय संबद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, माहवारी स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव और स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। मौके पर कई महिलाओं की जांच भी की गई और उन्हें परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. शिवानी शर्मा, अशोक कुमार पांडे, इंद्र कुमार अवस्थी, दीपमाला, शिखा, अजीत सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का आधार है। उन्होंने सभी महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता का पालन करने की अपील की।

शिविर में आई महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।

Related Articles

Comments

Back to Top