महिला की गला रेत कर हत्या
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:11 PM , 290निघासन-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडा बुजुर्ग के गांव भंगईया चाट में महिला चंद्रा वती 45 वर्ष की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धनीराम मौर्य की माता चंद्रप्रभा शाम को खाना खाने के बाद लगभग दस बजे घर के बाहर बने बंगले में लेट गई थी उसके बाद तकरीबन एक बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोगों ने चंद्रप्रभा का गला रेत कर हत्या कर दी।वही मृतका चंद्रप्रभा के पति मुल्लू राम की लगभग दो वर्ष पहले मौत चुकी है।मृतका के पति मुल्लू राम मौर्य ने दो शादियों की थी पहली पत्नी चुन्नी देवी जिनके दो बेटी और एक बेटा धनीराम 28 वर्ष का है सभी की शादियां हो गई हैं तथा दूसरी पत्नी चंद्रप्रभा जिनके एक बेटी और एक बेटा नीरज मौर्य 22 वर्ष है। धनीराम मौर्य अपने पड़ोसी अशोक गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है ।आरोप लगाते हुए बताया कि अशोक गुप्ता से पिछले वर्ष से जमीनी रंजिश चल रही है।आये दिन जमीन के चक्कर मे वाद विवाद हुआ करता था जिससे रंजित होकर अशोक गुप्ता ने माँ की हत्या कर दी ।पिछले वर्ष नवंबर में 14 डिसमिल जमीन अशोक गुप्ता ने खरीदी थी यह जमीन सुशीला पुत्री चंद्रप्रभा के नाम थी सुशीला के नाबालिक होने के कारण यह जमीन चंद्रप्रभा ने संरक्षक बनकर अशोक गुप्ता के नाम बैनामा करवाया था जबकि बैनामा केवल ₹30000 देकर किया गया शेष पैसा नहीं दिया था। पैसे मांगने पर काफी विवाद व लड़ाई झगड़ा हुआ इसलिए वादी पक्ष जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा था। धनीराम यह भी बताया कि इस संबंध में उप जिला अधिकारी, जिला अधिकारी व लेखपाल तथा कोतवाल को भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन उस का कोई निराकरण नहीं हुआ है ।वही मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज हो गया है और घटना के बाद से पुलिस भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments