*ए0आर0टी0ओ0 ने की बडी कार्यवाही*
लखीमपुर खीरी Sep 29, 2026 at 07:55 PM , 0लखीमपुर खीरी 29सितंबर।
जनपद लखीमपुर खीरी में प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल की दृष्टिगत एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनधिकृत रूप से संचालित पाए जाने पर 20 ई रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया है तथा एक अन्य बस पर भी कार्रवाई की गई है जिसे परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अभियोग में बंद किया गया तथा उक्त के अतिरिक्त 2 बुलेट मोटरसाइकिल जो अवैध साइलेंसर का प्रयोग करते हुए एवं 2 बोलेरो 1 इको को अनधिकृत संचालन में पाए गए को भी बंद किया गया है तथा इसके अतिरिक्त आठ वाहनों को प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि जिला बस आपरेटर्स द्वारा ई रिक्शा एवं अन्य अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध शिकायत की गई है जिसके दृष्टिगत जनपद में लखीमपुर प्राइवेट बस एसोसिएशन द्वारा हड़ताल भी की जा रही है उक्त कार्रवाई बस एसोसिएशन द्वारा की गई शिकायतों के क्रम में की गई है श्री पांडे ने बताया की कार्यवाही के समय जिस बस के विरुद्ध कार्रवाई की गई उसमें जनपद लखीमपुर खीरी की एआरएम भी साथ रही।
एआरटीओ श्री पांडे ने बताया कि यात्री/मालकर अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र द्वारा भी आज अनधिकृत संचालन के विरुद्ध कार्रवाई की जिसमें उनके द्वारा एक हरियाणा नंबर की ट्रैवलर को अनधिकृत संचालन में बंद किया गया तथा अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की।






_page-0001.jpg)
























Comments