उदयपुर महेवा में बिजली के पोल शोपीस, बांस-बल्ली पर लटक रहे तार
लखीमपुर खीरी Sep 29, 2026 at 07:48 PM , 0लखीमपुर-खीरी। ब्लाक व तहसील लखीमपुर की ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा में ग्रामीणों की जान जोखिम में है। गांव में महीनों पहले बिजली के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक उन पर तार नहीं खिंचे। आलम यह है कि पोल शोपीस बने खड़े हैं और बिजली के तार बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लटकते तारों से आए दिन करंट का खतरा बना रहता है। बरसात में हालत और भी खराब हो जाती है। बच्चे और पशु कई बार हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने बताया कि इस लापरवाही में ग्राम प्रधान तारा देवी की भी बड़ी भूमिका है। गांव की इस गंभीर समस्या की ओर प्रधान ध्यान नहीं दे रही हैं। न तो बिजली विभाग से संपर्क कर तार लगवाने का प्रयास किया गया और न ही पंचायत स्तर पर कोई ठोस कदम उठाया गया।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द पोल पर तार लगवाए जाएं और लटकते तारों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments