पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप दी तहरीर
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:10 PM , 170गोला गोकरननाथ-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढोंगवा निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री ग्राम खंम्हौल पुरवा निवासी एक रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में भाग लेने गई थी। वही ईट भट्टे पर पथाई का काम करने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंगवा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहां है कि उसकी 14 साल की पुत्री पड़ोसी ग्राम खम्हौल पुरवा में रिश्तेदारों के यहां मुंडन संस्कार में भाग लेने गई थी । पिता ने दी गई तहरीर में कहा है कि खम्हौल गांव के किनारे भट्ठे पर काम करने वाले धर्मेंद्र ने पुत्री को दबोच लिया और छेड़खानी की। उसी समय पुत्री का चाचा मौके पर पहुंच गया उसने युवक को पकड़ा और युवक को डांट डपट करके पुत्री को लेकर घर आ गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पहले तो पुलिस ने तहरीर नहीं ली और पिता को डांट कर भगा दिया । शनिवार की सुबह दोबारा जब पिता पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेकर एनसीआर दर्ज कर ली है घटना की विवेचना जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments