सैनिटाइजेशन हुआ

लखीमपुर खीरी , 185

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को मुख्य बाजार सब्जी मंडी, शिव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टेशन , रेलवे स्टेशन आदि स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। शासन का निर्देश है लॉकडाउन के दिन शनिवार , रविवार को नगर के मुख्य बाजारों ,धार्मिक स्थानों बस अड्डा, रोडवेज स्टेशन ,स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी स्थानों को सैनिटाइज कराकर कोरोनावायरस मुक्त कराया जाए। इसी आदेश के अनुपालन में शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की सब्जी मंडी, मिल रोड, पंजाबी मार्केट, शिव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। जानकारी देते हुए नगर पालिका के प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई ने बताया कि लॉक डाउन के दिनों में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार कराया जाता रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top