किसानों में रोष व्याप्त
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:08 PM , 146मितौली खीरी। सीतापुर रजबहा प्रखंड द्वितीय में पानी का संचालन मानक के अनुरूप न होने के कारण नहर में लगे कुलावे पानी नहीं देते। जिसके कारण किसानों की गन्ने की सिंचाई नहीं हो पा रही है । टिकरिया डलुवापुर कस्ता क्षेत्र के किसानों की गन्ने की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है । किसानों का कथन है कि नहर में ऊंचाई पर लगे कुलावे मानक के अनुरूप पानी का संचालन न होने के कारण पानी नहीं निकालते । किसानों ने बताया कि पीछे डहर गांव के पास कुछ किसानों द्वारा नहर में बंधा लगा रखा है जिससे वहां पर कुलावो में पानी निकल रहा है सीधे-साधे किसान बंधा भी नहीं लगा सकते किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है । सिंचाई विभागीय अधिकारियों द्वारा अगरकिसानों की सिंचाई समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसानों की गन्ने की फसल खेतो में ही सूख जाएगी। किसानों ने सीतापुर रजबहा खंड द्वितीय में पानी का संचालन मानक के अनुरूप संचालित कराए जाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments