व्यापारियों को संरक्षण

लखीमपुर खीरी , 163

मैगलगंज-खीरी। मैगलगंज कस्बे को गुलाब जामुन के शहर के नाम से जानते हैं लेकिन यहां के एक स्थानीय खाद्य विभाग के प्राइवेट ठेकेदार के द्वारा मिलावट खोरी कर रहे खोए के व्यापारियों को संरक्षण दिए जाने के चलते मिलावट खोरी वाला खोया बड़े स्तर पर बाजार में सप्लाई होता है। सूत्रों की माने तो रोजाना मैगलगंज कस्बे में कई कुन्तलों खोया से गुलाब जामुन बनाकर खपत होता है, जो आस पड़ोस के गैर जनपद गांव के फेरी वालों के माध्यम से कस्बे तक पहुंचता है, लेकिन खाद्य विभाग की नजर इन फेरी वालों पर इसलिए नहीं पड़ती क्योंकि एक स्थानीय ठेकेदार के द्वारा इन सभी खोये का व्यापार कर रहें रोजगारियो को खुला संरक्षण प्राप्त है। मौजूदा खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भी सब कुछ जान कर भी अंजान बने हुए हैं। कुछ खोये के व्यापारियों की जुबानी माने तो इस प्राइवेट ठेकेदार को महीने के रूप में बाकायदा महीनवारी भी दिया जाता है। क्या कहते है जिम्मेदार - वर्तमान खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से कई बार इन मिलावट खोरों की शिकायत करने के बाद दिखवाने की बात कही गई।

Related Articles

Comments

Back to Top