नृत्य देखने इकट्ठा हुई भीड़
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:07 PM , 224सिंगाही खीरी। जहां एक तरफ वैश्विक कोरोना महामारी का संकट पूरा देश एवं दुनिया झेल रहा है जिसके चलते लोगो को 19 कोविड कोरोना से बचाव के लिए तमाम जरूरी एहतियात बरतना भी जरूरी है।बावजूद इसके, तमाम लोग ऐसे भी है जो अपने जीवन के साथ खिलवाड़ तो करते है साथ ही अन्य लोगो के जीवन को भी खतरे मे डाल कर संकट में डालने के साथ दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहे हैं। दरअसल ऐसा ही एक मामला सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम जयपरा का है जहां मुंडन संस्कार के बाद गांव में नौटंकी का आयोजन किया गया। गांव में आयोजित हुई इस नौटंकी में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं द्वारा फिल्मी गीतों पर किये जा रहे अश्लील नृत्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुईं और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गयी। सिंगाही पुलिस ने गृह स्वामी के साथ दो लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है थाना क्षेत्र सिंगाही के ग्राम सिंगहा कलां के मजरा जयपरा में बार बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, सिंगाही थाना क्षेत्र के जयपरा गांव के रहने वाले सतीश वर्मा नामक व्यक्ति के बेटे के मुंडन संस्कार के बाद, बीती रात अपने गांव में नौटंकी का आयोजन किया था। गांव में हो रही नौटंकी में हिस्सा लेने के लिए बाहर से बार बालाएं भी बुलवाई गयी थी। इस दौरान बार बालाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर अश्लील नृत्य किया। सिंगाही पुलिस ने गृह स्वामी सतीश वर्मा, जय प्रकाश, झब्बू निवासी जयपरा के साथ 70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments