जिले में तीन क्वॉरेंटाइन सेंटर शुरू बाहर से आने वाले कामगारों की हो रही स्क्रीनिंग
लखीमपुर खीरी Apr 24, 2021 at 10:08 PM , 175लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले के बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों पर आने वाले लोगों की सेंपलिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि जिले भर में 03 स्थानों पर (लखीमपुर, पलिया व मोहम्मदी) में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी कामगारों के जिले में पहुंचने पर बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। सिंप्टोमेटिक एवं ऐसे व्यक्ति जिनके यहां होम क्वॉरेंटाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें इन क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रोका जा रहा है। वही लक्षण युक्त व्यक्तियों की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग की रिपोर्ट आने तक उन्हें स्क्रीनिंग होम में रखा जा रहा है। रिपोर्ट नेगेटिव होने पर उन्हें उनके घर भेजा जा रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments