डीएम ने की प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों से वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Apr 24, 2021 at 10:07 PM , 194लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले के प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। डीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों के बारे में बिंदुवार चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कोविड चिकित्सालय व सरकारी मशीनरी के चिकित्सालय में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ड्रग इस्पेक्टर डॉ सुनील कुमार रावत ने बताया कि कोविड चिकित्सालय जगसड़, निजी कोविड चिकित्सालय शिखर हॉस्पिटल सहित जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय में अगले 48 घंटों के लिए ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। आगे के लिए ऑक्सीजन की आपूति की पूरी कार्य योजना तैयार हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में ऑक्सीजन चैन को बराबर मेंटेन रखा जाए। वहीं डीएम ने डग इस्पेक्टर को निर्देश दिए कि दवा कारोबारियों से समन्वय स्थापित करते हुए बाजारों में पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभारी डॉ वीसी पन्त को डीएम ने निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित मरीजों को नियत समय में एंबुलेंस के माध्यम से कोविड चिकित्सालय पहुंचाया जाए। एंबुलेंस मूवमेंट में समय का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने सैंपलिंग के प्रभारी डॉ रविंद्र शर्मा को सतर्कता व सावधानी से कोविड के प्रसार वाले क्षेत्रों में भी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति का भी अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरआरटी टीमें संक्रमित मरीजों को त्वरित मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। बैठक में वैक्सीन की उपलब्धता, वैक्सीनेशन की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। सतर्कता व सावधानी से अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराए। सीएससी स्तर पर हो रही टेस्टिंग में पॉजिटिव आ रहे संक्रमित लोगों को तत्परता से संबंधित एमओआईसी मेडिसिन किट उपलब्ध कराए। होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीजों की सतत निगरानी की जाए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डयूटीरत चिकित्सा अधिकारी संक्रमित मरीजों से बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments