वोटिंग के दौरान बवाल में महिला प्रत्याशी की हालत गम्भीर
लखीमपुर खीरी Apr 20, 2021 at 09:05 PM , 200लखीमपुर-खीरी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायत बुढ़नापुर महेवा में वोटिंग के दौरान हुआ जमकर बवाल,मामला भड़का तो ईंटा पत्थर भी चल गए। पथराव में महिला प्रत्याशी की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन फानन में मौके पर डीएम एसपी दल बल के साथ पहुंच गए। जानकारी के अनुसार महिला प्रत्याशी ने पहले से ही बवाल होने की शंका जाहिर की थी। कि पूर्व प्रधान ने चुनाव के भय में चुनाव न लड़ते हुए एक दूसरे प्रात्याशी को खड़ा किया था। चुनाव को कब्जे में करने के लिए पूर्व कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा था। उसे बस एक ही काम था कि किसी तरह से प्रधानी हासिल कर लूं। वह चुनाव जीतने के लिए हर तरह के दांव पेंच इस्तेमाल कर रहा था। पैसे बांटना विवाद करना चुनाव के दौरान होता रहा पूर्व प्रधान की यही रणनीति रहती। प्रत्याशी के शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने इसे हल्के में लिया। अगर प्रशासन इसको लेकर पहले से सचेत रहता तो शायद यह घटना नहीं होती। जानकारी के मुताबिक घायल हुई महिला प्रत्याशी के पक्ष के लोगों ने बताया कि सुबह से ही एक ब्यक्ति बवाल करने की रणनीति बना रहा था सोमवार सुबह महिला प्रत्याशी को यह कह कर डराया धमकाया गया था कि यह लोग गुंडे मवाली कहकर बवाल करवा देंगे। जीत के लिए लिए कुछ भी किया जायेगा। परिणाम सामने घटना शुरू होने पर मामले की सूचना 112 पुलिस से की गई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवा दिया था। बताते हैं कि महिला प्रत्याशी ने घटना से पूर्व डीएम से भी मामले की शिकायत की थी। जिसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसका परिणाम यह हुआ। यह पूरी घटना महेवागंज चैकी से करीब दो किलोमीटर पर घटी। चैकी से कुछ ही दूरी पर पोलिंग बूथ पर बवाल व ईंटा पत्थर चलते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अगर क्षेत्रीय पुलिस भी सक्रिय रहती तो शायद यह पोलिंग बूथ यह अंजाम नहीं होता। पोलिंग बूथ पर हुए पथराव में व बवाल के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि घटना को लेकर सीओ सिटी व शहर कोतवाल तथा चैकी प्रभारी से बात करनी चाही लेकिन किसी का स्विच ऑफ आया तो किसी फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।






_page-0001.jpg)
























Comments