मिशन पहचान एसडीएम की अध्यक्षता में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 180

के के शुक्ला
लखीमपुर खीरी। शनिवार को मिशन पहचान के तहत तहसील गोला गोकरण नाथ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एसडीएम अखिलेश यादव व डीआईओएस  ओपी त्रिपाठी की मौजूदगी में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के 20 विद्यालयों के माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को एग्जाम के प्रेशर को कम करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मिशन पहचान की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मिशन पहचान माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत तहसील स्तर पर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को उत्तर देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। एसडीएम अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व तनाव कतई ना ले। तनाव रहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करें। गत वर्ष के प्रश्न पत्रों को टाइम मैनेजमेंट के साथ हल करें। उन्होंने कहा पूरे मन एवं ध्यान से पढ़ाई करें। कॉन्फिडेंस लेवल को बनाए रखिए गत वर्षो की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को हल करके टाइम मैनेजमेंट सीखें। पहले उन प्रश्नों को हल करें जिनका उत्तर आप अपने ज्ञान के आधार पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि धैर्य और संयम बनाए रखिए निश्चित तौर पर परीक्षा में आप बेहतर परफॉर्मेंस देंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top