पांच खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट, ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग का आह्वान
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2026 at 06:41 PM , 0**पलियाकलां।** श्री रामलीला मैदान, पलियाकलां में रविवार, 4 अक्टूबर को पलिया ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बेल्ट पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप कुमार एवं पलिया कोच अरुण तिवारी ने **अर्जित सिंह, उत्कर्ष सिंह, आरव माहेश्वरी, प्रवर अवस्थी और अर्नव अवस्थी** को ब्लैक बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों की मेहनत और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को आगामी **25 अक्टूबर से लखीमपुर खीरी में आयोजित होने वाली स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप** की जानकारी दी गई। सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी **कुशाग्र प्रजापति** तथा वरिष्ठ खिलाड़ी **चंदन निषाद, चन्दर प्रकाश मिश्रा और करन कुमार** सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।






_page-0001.jpg)
























Comments