नकहा ब्लॉक के बड़ा गांव में पशु अस्पताल बना शोपीश डॉक्टर नदारद, पशुपालक परेशान
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2026 at 06:43 PM , 0नकहा / लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड नकहा की ग्राम पंचायत बड़ा गांव में बना सरकारी पशु चिकित्सालय केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल तो खुला है लेकिन महीनों से यहां कोई पशु चिकित्सक नहीं आता है।जब आसपास के ग्रामीणों व पशुपालकों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल पर ताला लटका रहता है, कभी-कभार ही खुलता है और कोई डॉक्टर नहीं आता। पशुओं के बीमार होने पर उन्हें 10-15 किलोमीटर दूर निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बड़ा गांव पशु अस्पताल में नियमित डॉक्टर की तैनाती की जाए और अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराया जाए, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments